फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenager dies due to snake bite

Siddharthnagar News: सांप के डसने किशोरी की मौत

Mon, 21 Jul 2025 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to snake bite
मिश्रौलिया के ग्राम नागचौरी में मृतक के परिजन। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाने के ग्राम नागचौरी निवासी एक किशोरी की सोमवार सुबह सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
नागचौरी निवासी लक्ष्मी (15 ) पुत्री नारद यादव सोमवार भोर में खेत की ओर निकली थी। घर के आगे थोड़ी दूरी पर खेत के पास पहुंची थी कि मेड़ के पास घास में छिपे सांप ने उसे डस लिया।
विज्ञापन

सांप के डसने लक्ष्मी शोर मचाती हुई घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पहले झाड़ फूंक का सहारा लिया।
इसके बाद बांसी और फिर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस घटना से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, आसपास के गांव से सर्प दंश की घटना को देखने के लिए पीड़ित परिवार के घर भारी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोग दबी जुबान से कहते पाए गए कि झाड़ फूंक के बजाय अगर समय से अस्पताल पहुंचाया गया होता तो शायद बिटिया की जान बच जाती।
इस संबंध में एसओ नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि सर्प दंश की घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed