फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenager dies by drowning in a well

कुएं में डूबकर किशोरी की मौत

Wed, 09 Jun 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies by drowning in a well
कुएं में डूबकर किशोरी की मौत
विज्ञापन

मोहाना थानाक्षेत्र के झंगटी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोहाना थानाक्षेत्र के झंगटी गांव में मंगलवार रात कुएं में गिरकर डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। बुधवार सुबह मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

क्षेत्र के झंगटी गांव निवासी रूपा (14) पुत्री मंगरे मंगलवार रात आंधी आने के बाद बाग में आम बीनने के लिए गई थी। बूंदाबांदी के बाद भागकर घर आ रही थी। बताया जा रहा है कि उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक कुंआ है। चबूतरा नहीं होने से कुंआ जमीन के बराबर हो गया है। इसी बीच घर आते समय रूपा कुएं में गिर गई और उसी में डूब गई। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह रूपा का कुएं में उतराता हुआ शव मिला। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लड़की की गिरकर डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed