फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   teenager died in road accident

सड़क हादसे में किशोर की मौत

Wed, 03 Jul 2019 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
teenager died in road accident
सड़क हादसे में किशोर की मौत
विज्ञापन

परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ढेबरुआ-बढ़नी मार्ग पर स्थित भरौली पेट्रोलपंप के पास एनएच 730 पर मंगलवार रात सड़क पार करते समय एक किशोर को चार पहिया वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के औरहवा गांव निवासी सोहन (13) पुत्र शिव बालक मंगलवार की रात क्षेत्र के ही भरौली चौराहे पर गया था। बताया जा रहा है कि ढेबरुआ-बढ़नी के मध्य भरौली पेट्रोल पंप के सामने एनएच 730 पर सड़क पार करते समय चार पाहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीयलोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सोहन अपने गांव जाने वाली सड़क के किनारे पंक्चर बनाने का काम करता था। प्रभारी थाना निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed