{"_id":"64a01bb5ce3b1b7a730bb2bc","slug":"teenager-died-due-to-electrocution-iron-wire-electrocuted-in-siddharthnagar-2023-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में हादसा: फसल बचाने के लिए लोहे के तार में उतारा था करंट, चपेट में आकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में हादसा: फसल बचाने के लिए लोहे के तार में उतारा था करंट, चपेट में आकर किशोर की मौत
Sat, 01 Jul 2023 05:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 01 Jul 2023 05:57 PM IST
सार
एसओ उसका दिनेश सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक किशोर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में उसका थाना क्षेत्र के टड़वलघाट गांव में शुक्रवार रात खेत से पशुओं को भागने गए एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना पड़ोसी किसान की लापरवाही से हुई। क्योंकि उसने मक्के की फसल को जानवरों से बचाने के लिए लोहे के तार से खेत को घेरकर उसमें करंट लगा दिया था। जिसके संपर्क में आने से यह घटना हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी किसान के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र टड़वलघाट निवासी संजय यादव (15) पुत्र वीरेंद्र यादव खेत में धान के बेहन की रखवाली करने के लिए शुक्रवार रात गया था। बताया जा रहा है कि खेत के बगल में ही गांव निवासी तीरथ यादव ने मक्के की खेती की है। खेत को पशुओं से बचाने के लिए लोहे के तार से उसे घेर रखा है और घर से बिजली का तार लेकर जाकर करंट जोड़ दिया है। जिसके बारे में संजय को पता नहीं था।
विज्ञापन
वह पशुओं को भगाते समय उसकी चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब अधिक समय तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग ढूढ़ने लगे। तब पता चला कि वह खेत में पड़ा हुआ है। वहां पहुंचने के बाद दृष्य देखकर सबके होश उड़ गए।
तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद हुई और लाश को उठाकर घर लाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी तीरथ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में एसओ उसका दिनेश सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।