फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenage girl's body found hanging from ceiling hook

Siddharthnagar News: छत के कुंडे से लटका मिला किशोरी का शव

Sun, 27 Jul 2025 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging from ceiling hook
गोल्हौरा। मऊ गांव के टोला धुसिया में शनिवार को एक किशोरी कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका शव मिला। वह कक्षा नौ की छात्रा थी। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मऊ गांव के टोला धुसिया निवासी काजल (1 6) पुत्री वंशराज क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा-9 की छात्रा थी।
परिजन सुबह लगभग 6:00 बजे जब जगे और बाहर जाने के लिए बुलाया तो फाटक न खुलने पर घर में लगे जगले से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटकी थी।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के मुताबिक काजल पढ़ने में कमजोर थी। इससे तनाव में रहती थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मृतका बीते कुछ माह से मानसिक तनाव में थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed