फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenage girl's body found hanging from a noose

Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 16 May 2025 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging from a noose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिलौली। शिवनगर डिंडई थाना रमवापुर भइया गांव में शुक्रवार एक किशोरी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में छुत के कुंडे दुपट्टे के सहारे लटकी लाश मिली। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रमवापुर भइया की काजल (17) पुत्री अर्जुन बृहस्पतिवार को घर पर अकेली थी। उसकी मां तथा बहन कहीं रिश्तेदारी में गए थे। उसका भाई पवन कुमार बनारस कोई परीक्षा देने गया था।
विज्ञापन

पवन कुमार रात करीब 2: 30 बजे घर पहुंचा, कुंडी खटखटाया दरवाजा नहीं खुला तो सोने के लिए वह छत पर चला गया। शुक्रवार सुबह भी दरवाजा नहीं खुला, तब उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा को देखा तो कमरे में छत के कुंडे से सहारे लटकी लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे सीओ पवीन प्रकाश ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा है कि मृतका के भाई से प्राप्त लिखित सूचना पर आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed