{"_id":"6855a4cdcafea5b7890dba86","slug":"teenage-girl-adamant-on-marriage-attempts-to-commit-suicide-by-hanging-herself-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139698-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शादी की जिद पर अड़ी किशोरी, फंदा लगाकर जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शादी की जिद पर अड़ी किशोरी, फंदा लगाकर जान देने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के एक वार्ड की किशोरी ने अपने ही मोहल्ले के किशोर से शादी करने की जिद में फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की। जैसे ही उसे परिजनों ने फंदे से उतरा, उसने रसोईघर में जाकर सिलिंडर खोल दिया और आग लगाने का भी प्रयास किया। परिजन व पुलिस की सक्रियता से उसकी जान बचा ली गई। इस घटना से परिजन सहित पूरे मोहल्ले के लोग दंग हैं।
मोहल्ले के किशोर व किशोरी एक दूसरे से बातचीत करते थे। दोनों में प्रेम हो गया। प्रेम जब परवान चढ़ने लगा तो दोनों घर वालों से चोरी- छिपे मिलने लगे और बात करते रहे। बृहस्पतिवार को दिन में किशोरी किशोर के घर घुस कर शादी करने की जिद करने लगी। किशोर राजी नहीं हुआ और किशोरी को समझाने की कोशिश करने लगा कि अभी हम दोनों नाबालिग हैं।
शादी नहीं हो सकती है। किशोर की बात से नाराज किशोरी शाम को अपने घर के एक कमरे में जाकर छत की कुंडे के सहारे फांसी लगाकर जान देने की कोशिश करने लगी। घर वालों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और मनाने लगे, लेकिन किशोरी जिद पर अड़ी रही और वह सबका हाथ छुड़ा कर रसोईघर में चली गई। किशोरी ने अंदर से कमरा बंद कर लिया और गैस सिलिंडर खोल दिया, जिससे पूरे कमरे में गैस फैल गई।
विज्ञापन
घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों की मदद से कमरे की दीवार तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला। संवाद
प