फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenage bike rider killed, four injured in car collision

Siddharthnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, चार घायल

Mon, 06 Apr 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Teenage bike rider killed, four injured in car collision
- इटवा थाना क्षेत्र के करहिया पुल के पास हुआ हादसा, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घायलों का चल रहा है इलाज
विज्ञापन


इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के करहिया पुल के पास सोमवार को कार ने बाइक को टक्कर मार दी जो अनियंत्रित होकर सामने जा रही दूसरी बाइक से जा टकराई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। टक्कर में शाह आलम (15) की मौत हो गई जबकि महफूज, प्रदीप और पार्वती का इलाज चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, त्रिलोकपुर थाने के चरखवा निवासी शाह आलम (15) पुत्र शाह मोहम्मद सोमवार दोपहर में गांव के ही महफूज (30) पुत्र मोहम्मद अली के साथ बाइक से इटवा कस्बे से घर लौट रहा था। उनके आगे इटवा वन गांव निवासी प्रदीप (20) पुत्र भुलावन अपनी मां पार्वती को लेकर जा रहा था। अभी यह करहिया पुल के पहले एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक आगे जा रही दूसरी बाइक से जा टकराई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलावस्था में आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से लोगों को सीएचसी इटवा पहुंचाया।
विज्ञापन

इसमें शाह आलम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। महफूज, प्रदीप और पार्वती का इलाज चल रहा है। शाह आलम की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था। मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ संजय कुमार मिश्र का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन को थाना परिसर में ले आया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed