फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Team of Partawal Inter College becomes runner-up of divisional competition

Siddharthnagar News: मंडलीय प्रतियोगिता की उपविजेता बनी परतावल इंटर कॉलेज की टीम

Fri, 10 Jul 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Team of Partawal Inter College becomes runner-up of divisional competition
माध्यमिक स्तरीय मंडलीय स्पर्धा की उपविजेता बनी टीम।
महराजगंज। महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज गोरखपुर के क्रीड़ांगन में 2-1 से पराजित होकर भी जनपदीय टीम का हौसला बुलंद है। जिले से गई परतावल इंटर कॉलेज की टीम ने सचिव व प्रधानाचार्य की मौजूदगी में उपविजेता की ट्रॉफी व प्रमाणपत्र खेल प्राप्त किया। डीआईओएस महराजगंज प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देश पर अंडर 17 माध्यमिक फुटबॉल का जनपद स्तरीय आयोजन पिछले दिनों डीएवी नारंग कॉलेज घुघली में हुआ। एमजीआईसी सिसवां व पंचायत इंटर कॉलेज परतावल के बीच खेले गए मुकाबले में पेनाल्टी किक से परतावल इंटर कॉलेज विजेता बना था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनपद की टीम गोरखपुर स्थित महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज में मंडलीय स्पर्धा खेलने गई थी। जनपद की टीम ने देवरिया व कुशीनगर को पराजित करने में सफलता प्राप्त की लेकिन फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की टीम से 2-1 से पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दीनबंधु शुक्ला ने बताया कि फाइनल मुकाबले में पहले हाफ में जिले की टीम 1-0 से आगे थी लेकिन दूसरे हाफ में महाराणा प्रताप कालेज की टीम ने लगातार दो गोल दागकर मंडलीय स्पर्धा का खिताब जीत लिया। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि माध्यमिक स्तर की मंडलीय फुटबॉल स्पर्धा में जनपद की टीम ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया। गोरखपुर में उपविजेता बनी फुटबॉल टीम को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed