फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Team of officers will verify the works of Jal Nigam

Siddharthnagar News: जलनिगम के कार्याें का सत्यापन करेगी अधिकारियों की टीम

Fri, 19 Jul 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jul 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Team of officers will verify the works of Jal Nigam

विज्ञापन
कैंप कार्यालय में डीएम ने जलनिगम के कार्याें की किया समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने कैंप कार्यालय पर बृहस्पतिवार को केंद्र व प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिया कि अधिकारियों की टीम बनाकर जल जीवन मिशन योजना के कार्यों का 10 बिंदुओं संबंधी कार्य सत्यापन कराएं।
कहा कि प्रत्येक माह में 15 दिन के अंतराल पर वह प्रगति की समीक्षा करेंगे। अगली बैठक में एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर इस जनपद के लिए नामित है वह बैठक में उपस्थित रहेंगे। जल निगम अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कार्यदायी संस्था मेघा के कुल 176, जंक्शन के 423 जिसमें 393 पर कार्य चल रहा है, एससीएल 163 प्रोजेक्ट हैं। जिलाधिकारी ने इनके कार्य पूर्ण करने की अवधि एक वर्ष थी। सभी संस्थाओं द्वारा कार्य अब तक पूर्ण नहीं कर पाए हैं दी गई जानकारी के अनुसार शासन ने छह माह की अवधि और बढ़ाई है जो दिसंबर 2024 तक पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

सभी कार्यदायी एजेंसियां जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना जो जनता को पीने के लिए स्वच्छ जल पीने के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस कार्य में मैनपावर बढ़ाकर निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाए। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए जो कार्य गांवों में एजेंसियों द्वारा कराया जा रहा है। भ्रमण के दौरान गांवों में शिकायत मिली है कि पाइप जमीन में डालते समय गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं और इंटरलाॅकिग सड़कों को भी खोद दिया गया है इसे मानक के अनुरूप ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार जल जीवन मिशन योजना में हर घर जल का कनेक्शन शत-प्रतिशत पूर्ण होने एवं ग्राम पंचायत कमेटी द्वारा सभी कार्य पूर्ण होने के पश्चात ही हैंडओवर किया जायेगा। संबंधित एजेंसी द्वारा जितने प्रोजेक्ट का कार्य जनपद में कर रही है उस कार्य के पूर्ण होने के बाद 10 वर्षो तक देखरेख एवं संचालन एजेंसी द्वारा किया जायेगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम मदन राम पाल, सहायक अभियंता महेश प्रसाद, उमेश चौधरी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएस यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed