फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Team engaged in knowing the source of wealth of education mafia

शिक्षा माफिया की संपत्ति का स्रोत जानने में जुटी टीम

Wed, 01 Jun 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Team engaged in knowing the source of wealth of education mafia
शिक्षा माफिया की संपत्ति का स्रोत जानने में जुटी टीम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। फर्जी शिक्षक भर्ती कराने के मामले में आरोपी राकेश सिंह पर शिकंजा कसने के बाद अब पुलिस की नजर उसकी संपत्ति पर है। उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि उसकी संपत्ति को अर्जित करने का स्रोत क्या रहा है। अगर फर्जीवाड़ा की कमाई से अर्जित संपत्ति होने का पुख्ता सुबूत मिला तो उसे जब्त करने की भी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, यह जांच के बाद ही सामने आएगा। वहीं, पकड़े जाने के बाद उसने जिन लोगों के नाम लिए हैं, उन्हें जल्द ही पुलिस उठा सकती है। शिक्षा माफिया के पकड़े जाने के बाद कार्रवाई में तेजी आती दिख रही है।
आरोपी राकेश सिंह भी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के तौर पर तैनात था। पुलिस ने शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का सरगना राकेश को ही माना है। एक शिक्षक के नाम पर अकूत संपत्ति के मालिक राकेश सिंह के कई कारनामों की जानकारी एसटीएफ और पुलिस को मिली है। इस गिरोह ने फर्जी दस्तावेज के सहारे ऐसे लोगों को शिक्षक बना दिया, जो कभी नौकरी की कल्पना नहीं करते थे। वर्ष 2018-19 में नाम सामने आया तो लोग हैरान हो गए। एसटीएफ के हत्थे यह माफिया चढ़ा और सलाखों के पीछे पहुंचा। उसके बाद कुछ दिनों तक फर्जीवाड़ा करके नौकरी पाने वाले शिक्षकों को बेनकाब करके जेल भेजा गया।
विज्ञापन

फिर जांच और कार्रवाई की रफ्तार सुस्त पड़ गई। इसी बीच राकेश सिंह बाहर आया और देखते ही देखते फिर बहाल हो गया। सरकार की ओर से माफियाओं पर शिकंजा कसने का फरमान हुआ तो राकेश सिंह एक बार फिर पुलिस के निशाने पर आ गया। पहले गैंगस्टर के तहत कार्रवाई और फिर गिरफ्तारी हुई। इस बार पुलिस ने एक काम जरूर किया कि उसकी संपत्ति को सार्वजनिक कर दिया। टीम की उसकी संपत्ति पर नजर है। अकूत संपत्ति का मालिक वह कैसे बना, अर्जित की गई संपत्ति का स्रोत क्या है, टीम इसकी छानबीन करने में जुट गई है। वहीं, आरोपी ने जिन लोगों के नाम पुलिस को नाम बताएं हैं, एसटीएफ और पुलिस टीम उनकी कुंडली को खंगालने में जुटी है। जल्द ही पुलिस उनकी धर पकड़ कर सकती है। इस बार कई विभागीय के लोगों के बेनकाब होने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि हर स्तर से जांच जारी है। फर्जीवाड़ा के खेल में शामिल कोई भी बच नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed