फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   teachers will stage dharna in lucknow

पुरानी पेंशन के लिए 15 को लखनऊ में धरना देंगे शिक्षक

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
teachers will stage dharna in lucknow
बांसी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में उपास्थित शिक्षक। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पुरानी पेंशन के लिए 15 को लखनऊ में धरना देंगे शिक्षक
विज्ञापन

बांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय कैंप कार्यालय में बुधवार को जिला संरक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 15 नवंबर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में लखनऊ के इको गार्डन पार्क में पुरानी पेंशन बहाली सहित चार सूत्री मांगों के समर्थन में 15 नवंबर को धरना प्रदर्शन होना है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की। कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। एनपीएस एक धोखा है।
विज्ञापन

जिला मंत्री अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि एनपीएस को सरकार कर्मचारियों और शिक्षकों पर जबरदस्ती थोप रही है। यह हमको कतई मंजूर नहीं है, हम लोगों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। जिला कोषाध्यक्ष मिर्जा हसन ने कहा कि जिले के सभी शिक्षक बसों से तथा व्यक्तिगत वाहनों से 14 नवंबर को धरना प्रदर्शन के लिए लखनऊ प्रस्थान करेंगे तथा प्रांतीय नेतृत्व के साथ अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संरक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन पर सरकार की भेदभाव पूर्ण नीति नहीं चलेगी। इस दौरान विजयेंद्र मिश्र, परमहंस मिश्र, शाहाब मजरूह, भुनेश्वरी श्रीवास्तव, वेंकटेश्वर रमन गणेश मिश्र, दिवाकर मिश्र, रवि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed