{"_id":"65e8bab4438cd98396089db4","slug":"teachers-should-play-important-responsibility-in-childrens-education-siddharthnagar-news-c-207-1-sgkp1006-112563-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चों की शिक्षा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चों की शिक्षा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएं शिक्षक
Thu, 07 Mar 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
गौर। इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुसहा में वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया।
मुख्य अतिथि संगीत संस्थान की डायरेक्टर डॉ. श्रेया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशेष सचिव डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षकों को अपने कर्तव्य और दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना चाहिए।क्योंकि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की पहली सीढ़ी यही से शुरू होती है जो शिक्षकों को ज्ञान से आगे बढ़ता है।
उन्होंने प्रधानाध्यापक राम सजन यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय अपने आप में एक अलग पहचान बनाए रखा है। डॉ. श्रेया ने कहा कि नृत्य संगीत, वादन अभिव्यक्ति के ऐसे माध्यम से जो आसानी से हर किसी का मन मोह लेते हैं। रुचि के अनुसार इसमें आगे आकर कोई भी अपना कॅरिअर बना सकता है।
छात्रा अंशी पटेल, सुष्मिता, काव्य, प्रियांशी, उमा देवी ने सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत, बेटी हूं मै बेटी सहारा बनूंगी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रशंसा बटोरी। इससे पहले प्रधानाध्यापक राम सजन यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. श्रेया और डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ इंद्रजीत प्रजापति, उमाशंकर पटवा, दानबहादुर दूबे, उमापति मिश्रा, रामभवन सोनकर आदि मौजूद रहे।