फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers met with BSA, demand indent for diagnosis

बीएसए से मिले शिक्षक, निदान के लिए सौंपा मांगपत्र

Fri, 08 Jan 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Teachers met with BSA, demand indent for diagnosis
बीएसए से मिले शिक्षक, निदान के लिए सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

पदोन्नति समेत कई बिंदुओं के निस्तारण का अनुरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल बीएसए से मिला। इस मौके पर पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों के निस्तारण का अनुरोध किया। बीएसए कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने बीएसए को अवगत कराया कि प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के पद रिक्त हैं। विद्यालय में पठन-पाठन बाधित हो रही है। विगत कई वर्षों से पदोन्नति नहीं हो पाया है, जिसके कारण जनपद के बहुत से उच्च प्राथमिक विद्यालय एकल, अध्यापक बंद के कगार पर हैं। नवनियुक्त शिक्षकों का सत्यापन अतिशीघ्र कराकर वेतन लगाया जाए। हाल में भर्ती शिक्षकों को अभी तक विद्यालय की तैनाती नहीं मिली है। शिक्षकों का वेतन बिना स्पष्टीकरण लिए न रोका जाए। पूर्व में नियुक्त शिक्षकों जिनका सत्यापन हो गया है, वेतन भुगतान हो रहा है। सभी के मूल प्रमाण पत्र वापस किया जाए। इस दौरान सतीश चंद्र त्रिपाठी, मिर्जा महबूब हसन, विद्याभूषण यादव, अभय पांडेय, प्रकाशनाथ त्रिपाठी, दिनेश मिश्र, रमेशचंद्र शुक्ल, हरिनारायण शुक्ल, नंदीश्वर यादव, राम अभिलाष त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed