फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers getting angry when BEO arrived with the teacher during inspection

Siddharthnagar News: निरीक्षण में शिक्षक के साथ बीईओ के पहुंचने पर आक्रोशित हो रहे शिक्षक

Fri, 26 Apr 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers getting angry when BEO arrived with the teacher during inspection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शोहरतगढ़। स्थानीय विकास क्षेत्र कंपोजिट विद्यालय नकथर पर तैनात एक शिक्षक इन दिनों बीईओ संतोष कुमार शुक्ल के साथ प्राथमिक विद्यालयों पर निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। इसे लेकर उन विद्यालयों के शिक्षक उन्हें बीईओ के साथ देखकर भड़क जा रहे हैं और शिक्षक को खरी खोटी सुना दे रहे हैं।
यह शिक्षक अपने विद्यालय के बच्चों का भविष्य अंधकार में छोड़कर बीईओ के साथ चल रहे हैं। बुधवार को शिक्षक, बीईओ के साथ कंपोजिट विद्यालय लेदवा गए। वहां के प्रधानाध्यापक ने इन्हें विद्यालय गेट बाहर भगा दिया। कहा कि तुम्हारा यहां क्या काम, जाकर अपना विद्यालय देखों और वहां के बच्चों को पढ़ाओ और खरी-खोटी सुनाकर गेट के बाहर कर दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के अनुसार कंपोजिट विद्यालय नकथर पर तैनात शिक्षक पप्पू यादव अक्सर अपने विद्यालय को छोड़कर इधर-उधर नेतागिरी करते हैं। अन्य विद्यालयों पर जब भी बीईओ निरीक्षण के लिए जाते हैं। तो शिक्षक भी पहुंच जाते हैं। आए दिन शिक्षक पप्पू यादव अपने स्कूल से गायब रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक स्कूल के शिक्षक ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि कई शिक्षकों ने इनकी शिकायत करने के लिए कहा तो इन्होंने उन शिक्षकों पर अपना नेता गिरी वाला रौब दिखाकर कहा कि मेरी पैठ ऊपर तक है। मेरी शिकायत की तो कई शिक्षकों की हालत खराब हो जाएगी।

वहीं, बताते चले कि बुधवार को कंपोजिट विद्यालय लेदवा जब बीईओ के साथ पहुंचे शिक्षक पप्पू यादव तो इनकी सारी नेता गिरी गायब हो गई। इन्हें विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने गेट के बाहर भगा दिया। कहा कि विद्यालय टाइम पर दूसरे विद्यालय पर अधिकारी के साथ जाना यह ठीक नहीं है। यह कह कर उन्हें विद्यालय के गेट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed