{"_id":"5e18b8f58ebc3e87fa54f200","slug":"teacher-suspend-siddharthnagar-news-gkp3367221137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह शिक्षिका निलंबित, चार शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह शिक्षिका निलंबित, चार शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन
डीएम से शिकायत के बाद जांच में मिली थी शिथिलता
प्रोबेशन अफसर के निरीक्षण में बंद मिला परसिया स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन बेहतर न होने के साथ कर्तव्यों में लापरवाही की शिकायत जिलाधिकारी से हुई। जांच में मामला सही पाए जाने पर एक विद्यालय की इंचार्ज हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। अनुपस्थिति व अन्य शिथिलता के आरोप में चार शिक्षकों पर वेतन अवरुद्ध किया कार्रवाई की गई है।
जिलाधिकारी को बांसी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नौडिहवा में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक रश्मि देवी के बारे में कर्तव्य एवं दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने की शिकायत हुई। डीएम के निर्देश पर जांच में शिकायत सही पाई गई। लिहाजा बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने रश्मि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी विद्यालय की सहायक अध्यापक अंजू देवी को लगातार अनुपस्थिति पर पांच दिन का वेतन अवरुद्ध किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार राय के निरीक्षण में विकास खंड शोहरतगढ़ के परसिया स्थित प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया में सहायक अध्यापक कुलदीप गुप्ता व हिमांशु उपाध्याय गैरहाजिर मिले। बीएसए ने बंद स्कूल के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों व जूनियर स्कूल के दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन बाधित करने की कार्रवाई की। विकास खंड खेसरहा के प्राथमिक विद्यालय डोड़वाभट्ट में तैनात सहायक अध्यापक गोरे लाल का एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की है।