{"_id":"57ed4e4c4f1c1b9074574f16","slug":"tazia-obstructing-the-passage-of-the-procession-grew","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिया जुलूस के मार्ग में अवरोध से बढ़ा रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिया जुलूस के मार्ग में अवरोध से बढ़ा रोष
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 29 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर में सड़क पर लगा गंदगी का अंबार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। ऐतिहासिक कस्बा बिस्कोहर में कई वर्षों से मोहर्रम का ताजिया पश्चिम टोले में एक निश्चित स्थल पर रखा जाता है। ताजिया जुलूस मार्ग पर गंदगी का ढेर है। अतिक्रमण के क्षुब्ध ताजियादारों ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। प्रशासन से शीघ्र रास्ता खाली कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि अगर अतिक्रमण नहीं हटा तो ताजिया भी नहीं उठाएंगे।
बिस्कोहर कस्बे के पश्चिम टोले की महिलाएं मोहर्रम पर ताजिया निकालती हैं। ताजिया जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला तक पहुंचता है। बताते हैं कि इस मार्ग पर एक तरफ तालाब है। अब दूसरी तरफ कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। यह गंदगी सड़क तक पसर गई है।
शांति कमेटी की बैठक में भी समिति की सदस्यों ने मामले को रखा था, लेकिन नतीजा सिफर रहा। गुरुवार को मौके पर पहुंची समिति सदस्यों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र सफाई कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रसीद शाह ने कहा सोमवार तक सफाई कर्मी आते हैं तो उनसे सफाई करने के लिए कहा जाएगा। इस संबंध में एडीओ पंचायत भनवापुर गुलाब सिंह ने कहा कि साफ-सफाई न किए जाने की शिकायत की जांच की जाएगी। यदि ऐसा मिला तो संबांधित के सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।