फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Taxi drivers will get Ayushman card, now the worry of treatment will be removed

Siddharthnagar News: टैक्सी चालकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड, अब इलाज की चिंता होगी दूर

Sat, 16 May 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Taxi drivers will get Ayushman card, now the worry of treatment will be removed
सिद्धार्थनगर। टैक्सी में पंजीकृत वाहनों और टेंपो चालकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने आपात स्थिति में इलाज में दिक्कत न हो, इसके लिए आयुष्मान योजना से जोड़ने की पहल शुरू की है और इस कार्य को करने की जिम्मेदारी संभागीय परिवहन विभाग को सौंपी गई है। एआरटीओ कार्यालय में एक स्पेशल डेस्क बनाई गई है, जहां पर चालक आवेदन पत्र देंगे। इसके बाद विभाग की ओर से उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके दायरे में लगभग एक लाख वाहन चालक आएंगे।
विज्ञापन

समय के साथ असंख्य बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। लोग गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में दवा के लिए भारी भरकम रुपये खर्च हो रहे हैं, जिससे आम आदमी की कमर टूट जा रही है। रुपये के कारण बिना इलाज हुए किसी व्यक्ति की जान न जाए, इसके लिए सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन

अब सरकार ने टैक्सी में पंजीकृत वाहनों और टेंपो चालकों के लिए आयुष्मान कार्ड की योजना शुरू की है। कार्ड बनवाए जाने की जिम्मेदारी संभागीय परिवहन विभाग को सौंपी गई है। विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर चालकों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सके। इसके लिए परिवहन विभाग कार्यालय में अतिरिक्त काउंटर बनाया जा रहा है, जहां चालक अपने जरूरी अभिलेख जमा कर आसानी से कार्ड बनवा सकेंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में चालक अभी तक योजना से नहीं जुड़ पाए हैं जबकि वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बोले जिम्मेदार
कई चालक जानकारी के अभाव में योजना से वंचित रह जाते हैं, इसलिए अब आयुष्मान कार्ड के लिए परिवहन विभाग प्रमुख बाजार और क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाएगा। चालकों को बताया जाएगा कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। सड़क पर दिनभर मेहनत करने वाले चालकों को स्वास्थ्य सुरक्षा देना बेहद जरूरी है। दुर्घटना या गंभीर बीमारी की स्थिति में यह योजना उनके परिवार के लिए सहारा बनेगी। विभाग ने अधिक से अधिक चालकों से आगे आकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की जाएगी। इसके लिए कार्यालय में एक काउंटर बनाने के साथ ही कर्मचारी नियुक्ति किया गया है।
- संजय सिंह, एआरटीओ
---
यह दस्तावेज जरूरी
जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड

राशन कार्ड

मोबाइल नंबर

परिवार पहचान पत्र (यदि लागू हो)
---
योजना का लाभ

प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज

सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज

कई गंभीर बीमारियां भी कवर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed