{"_id":"65a0298b1ac123ee6200e558","slug":"target-to-make-15-lakh-members-in-the-state-by-march-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-11262-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मार्च तक प्रदेश में 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मार्च तक प्रदेश में 15 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
Thu, 11 Jan 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्राम सेहरी में भारतीय किसान संघ की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। मिठवल ब्लॉक के सेहरी बुजुर्ग में बृहस्पतिवार को आयोजित भारतीय किसान संघ की बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री शिवाकांत दीक्षित ने कहा कि संगठन को गति देने के लिए आगामी मार्च तक प्रदेश में 15 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। बैठक में कहा कि संगठन के संघर्ष का ही परिणाम है कि सरकार ने नलकूपों से सिंचाई का बिल मुफ्त कर दिया है। कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि जिले में किसानों की अनेक समस्याएं हैं। उनके समाधान के लिए प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, राम प्रकाश चौधरी, राम आशीष पाठक, शिवमूर्ति पाठक, विक्की मिश्र आदि मौजूद रहे।