फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Taking out the cycle yatra, the people shouted against the government

साइकिल यात्रा निकाल सपाइयों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Thu, 05 Aug 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Taking out the cycle yatra, the people shouted against the government
इटवा में सपा साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
साइकिल यात्रा निकाल सपाइयों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। देश में बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर जिले में भी समाजवादी पार्टी ने साइकिल रैली निकाली। साइकिल पर सवार होकर सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
समाजवादी पार्टी के आह्वान पर स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती के उपलक्ष्य में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताकर नारेबाजी की और 2022 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। सदर विधानसभा क्षेत्र के मधुबेनिया चौराहे पर पूर्व विधायक विजय पासवान की अगुवाई में निकली यात्रा को जनपदीय पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अध्यक्षता विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष जोखन प्रसाद कन्नौजिया ने की।
विज्ञापन

संचालन अब्दुल कलाम सिद्दीकी ने किया। इस दौरान नागेंद्र चतुर्वेदी, सुरेश यादव, अनूप यादव, रमजान अली, अनिरुद्ध यादव, अशोक पांडेय, सोनू यादव, विद्या साहनी शामिल रहे। शहर के भीमपार रेलवे क्रासिंग से सपा नेता कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। कामता यादव, डॉ. दयाराम पासवान, दिनेश कन्नौजिया, राजेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन्नीजोत प्रतिनिधि के मुताबिक, सपा नेता रामफेर उर्फ अंशु यादव के नेतृत्व में निकाली गई रैली को वरिष्ठ सपा नेता अजय यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर त्रिभुवन यादव, नफीस मलिक, लक्ष्मण उर्फ बबलू यादव, रिंकू मिश्रा, शेषराम, लवकुश, अनुज, जगतराम आदि शामिल थे। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, शोहरतगढ विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय चौराहे से डॉ. धीरेंद्र यादव की अगुवाई में रैली निकाली गई।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, समाजवादी चिंतक और विचारक जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी को उजागर करना आवश्यक है। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी और सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमन आरा राईनी ने भी संबोधित किया। मोनू दूबे, कमाल खान, विभा शुक्ला, अंबिकेश श्रीवास्तव, अमित निषाद, अमित बख्शी, कृष्ण मुरारी यादव, अरुण गुप्ता, जवाहर यादव, महताब आलम, मो. रशीद, भोला, राधेश्याम जायसवाल, सुधीर मौर्या आदि मौजूद थे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, नगर स्थित पार्टी कार्यालय से सपा नेता रामकुमार चिन्कू यादव की अगुवाई में डुमरियागंज से बेंवा होते हुए मोतीगंज चौराहे तक करीब 15 किमी साइकिल चलाकर भाजपा की भ्रष्टाचारी नीतियों को बताया। वोट बढ़ाएंगे-बूथ जिताएंगे का नारा गूंजा। रघुनंदन पांडेय, दीनेंद्र दत्त यादव, सत्यनारायण यादव, तिलकराम यादव, संजय उपाध्याय, अतीकुर्रहमान राईनी, नसीम अहमद आदि ने भी संबोधित किया।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, सपा नेता तौलेश्वर निषाद और कमरूज्जमा खां की अगुवाई में बढ़या क्षेत्र से, सपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश पांडेय के नेतृत्व में विस्कोहर से, सपा नेता रामपाल शुक्ल, बबलू खान और राजू की अगुवाई में बुढ़ऊ चौराहे से, सपा नेता उदयभान तिवारी की अगुवाई में मझौवा चौराहे से सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। रैली को पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी और बेचई यादव की अगुवाई में निकाली गई। सपा नेता सत्यानंद सिंह की अगुवाई में रैली निकाली।

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, महंगाई, बेरोजगारी और सरकार की गलत नीतियों के मुद्दों पर सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली। रैली को पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने बानगंगा चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सपा के विधानसभा प्रभारी उग्रेसन सिंह के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वीरेंद्र तिवारी, हरिनरायन यादव, रामू यादव, डबलू सिंह, रवि चौधरी, विष्णु उमर, गुड्डू सिंह, मोहम्मद शहजाद, नन्हे यादव, जावेद, सिकंदर यादव, रजी, शकील खान, इब्राहिम बाबा, बदरे आलम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed