{"_id":"60c4f44b8ebc3e817a33c3c8","slug":"taken-oath-to-prevent-child-labour-siddharthnagar-news-gkp3978796166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रम रोकने की ली शपथ, किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रम रोकने की ली शपथ, किया जागरूक
विज्ञापन
बाल श्रम रोकने की ली शपथ, किया जागरूक
जोगिया ब्लॉक के नादेपार एवं देवरा गांव में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्घार्थनगर। अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जोगिया ब्लॉक के नादेपार एवं देवरा गांव में लोगों को बाल श्रम रोकने के लिए शपथ दिलाते हुए जागरूक किया गया। नादेपार में चाइल्डलाइन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में जिला समन्वयक सुनील उपाध्याय ने कहा कि कहीं भी बाल श्रम होने की जानकारी मिले तो तत्काल 1098 पर फोन करें।
जोगिया ब्लॉक के नादेपार चौराहे पर चाइल्डलाइन टीम ने हस्ताक्षर अभियान एवमं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बाल श्रम के विरोध में 200 लोगों ने हस्ताक्षर कर संकल्प लिया कि बाल श्रम पर जागरूकता करने के साथ साथ कहीं भी बाल श्रम देखेंगे तो उन बच्चों की मदद करेंगे। इस दौरान चाइल्डलाइन के ओमप्रकाश, गणेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
जोगिया ब्लॉक के ही ग्राम देवरा एवं मदुरा में बच्चों को मजदूरी न करने की शपथ दिलाई गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिवाकर विक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज के लिए बाल श्रम अभिशाप है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने और घर पर पढ़ाई कराने के लिए जागरूक किया। साथ ही बच्चों को पढ़ने के लिए मुफ्त कापी, किताब, पेंसिल, रबर एवं कटर वितरित किया। इस दौरान सुधीर सिंह, प्रभाकर सिंह, राजू, नंदकिशोर आदि उपस्थित रहे।