{"_id":"68979332574f7b8c53088e41","slug":"take-tablet-to-prevent-filariasis-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142565-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फाइलेरिया से बचाव के लिए टेबलेट सेवन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फाइलेरिया से बचाव के लिए टेबलेट सेवन करें
विज्ञापन
- इटवा ब्लाॅक में चलाया गया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। फाइलेरिया से बचाव के लिए 10 से 25 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान के तहत गांवों में स्वास्थ्य टीम से मिलने वाली दवाएं टीम के सदस्यों के सामने खाएं। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएन यादव ने बताया कि खुनियांव ब्लाॅक फाइलेरिया रोग के प्रति संवेदनशील विकास खंडों में है। इस रोग से किसी की मृत्यु नहीं होती है, लेकिन पूर्णकालिक दिव्यांगता हो जाती है।
ऐसे में गांवों में जाने वाली टीम के सदस्यों से एक से दो वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल की आधा टेबलेट, दो से पांच वर्ष के बच्चों को एक टेबलेट व डीईसी की एक टेबलेट, पांच से 15 वर्ष तक के बच्चों को एक टेबलेट व डीईसी की दो टेबलेट और 15 वर्ष से ऊपर वालों को एक टेबलेट व डीईसी की तीन टेबलेट टीम के सदस्यों के सामने ही खानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि टेबलेट के सेवन के बाद उल्टी, चक्कर आना अथवा सिर दर्द की समस्या होने पर घबराएं नहीं। क्योंकि, ऐसे मामले आपके शरीर में मौजूद फाइलेरिया रोग उत्पन्न करने वाले परजीवी नष्ट हो जाते हैं। उनके कारण ही ऐसा होता है।