फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   take money of farmar

जिला सहकारी बैंक में जमा किसानों के रुपये दिलाएं

Fri, 09 Aug 2019 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
take money of farmar
जिला सहकारी बैंक में जमा किसानों के रुपये दिलाएं
विज्ञापन

फोटो-
विभिन्न मांगों को लेकर किसान संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला सहकारी बैंक में जमा किसानों के रुपये दिलाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है और न ही उनके उचित विकास पर ध्यान दिया जा रहा। किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए छुट्टा पशुओं पर अंकुश लगाए जाएं, जिससे किसानों की फसल बच सके। जिला सहकारी बैंक में बड़ी संख्या में किसानों के रुपये डूबे हुए हैं, उसे दिलाया जाए। किसानों का शोषण बंद किया जाए। बीज बनाना और उसका भंडारण करना किसानों का हक और अधिकार है, उसके अधिकार दिए जाए। देशी बीजों का वृद्धिकरण किया जाए। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाए। नहरों की स्थिति दयनीय है। इसे ध्यान में रखते हुए नहरों की स्थिति के अनुसार पक्की नाली का निर्माण कराया जाए, जिससे किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके। जिले में बंद पड़ी सहकारी समितियों को चालू किया जाए और किसानों को लाभ पहुंचाया जाए। कहा कि अगर मांगें जल्द ही पूरी नहीं होंगी तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। इस दौरान महामंत्री ओमप्रकाश चौधरी, बालमुकुंद अग्रवाल, दीपक मिश्र, जगदीश प्रसाद, जनार्दन पाठक, सुरेंद्र बहादुर चौधरी, जयनाथ मिश्र और रामराज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
फोटो-
लोटन ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई भाकियू भानु गुट की मासिक बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
लोटन। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की लोटन ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में हुई। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में छूटे हुए किसानों को जल्द लाभ दिलान की मांग की गई। ब्लॉक अध्यक्ष भारत किसान ने स्टेट बैंक, पूर्वांचल बैंक में आधार बनवाने, कृषि बीज गोदाम परिसर में मिट्टी पटवाने, छूटे हुए लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, शौंचालय, खराब इंडिया मार्का हैंडपंप बनवाने और फागिंग कराने सहित पांच बिंदुओ पर चर्चा की। तहसील अध्यक्ष अनिल राव व जिला सचिव पंकज वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि बैठक में जिन पांच बिंदुओं पर चर्चा की गई है, उस पर अगर अमल नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान रमेशचंद, विक्रम, रामदास, विशुनु, राजन, बसंत साहनी, दुशाली देवी, प्रमीला, गेना देवी, आरती, शांती और कांति देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed