फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Take care of your health during Holi...use herbal colors

Siddharthnagar News: होली में सेहत का रखें ख्याल...हर्बल रंगों का करें इस्तेमाल

Wed, 20 Mar 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Take care of your health during Holi...use herbal colors
डुमरियागंज। होली पर रंगों को खेलना सभी को अच्छा लगता है। लेकिन खेलने के बाद रंगों को छुडाने में काफी दिक्कत होती है। इसी दिक्कत और डर से काफी लोग होली नहीं खेलते हैं। कई लोग रंगों के इस खूबसूरत त्योहार के दौरान गोबर और कीचड़ का प्रयोग करते हैं जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यह आप के सेहत और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। गोबर और कीचड़ और केमिकल युक्त रंग, पेंट मुंह और आंखों में पड़ जाने से खतरा भी हो सकता है। थोड़ी सी सावधानी बरतते हुए और सूखे गुलाल और हर्बल रंगों की मदद से अपनी होली को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


रासायनिक रंगों में कांच के टुकड़े और माइका मिला रहता है। यह त्वचा और आंख पर असर डालता है। पानी के रंगों में मोबिल आयल, पेंट और स्पिरिट मिला होता है। इससे एक्जिमा और कांटैक्ट डर्मेटाइटिस हो जाता है। ऐसे में होली के दौरान रंग खेलते समय हर्बल रंगों का प्रयोग करना ज्यादा सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन


-डॉ. विकास चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा
---

आंखों में रंग पड़ जाता है। इसमें जरा भी असावधानी से पुतली में सफेदी हो सकती है। झिल्लियां चिपक जाती हैं और पलक पर सूजन भी हो सकती है। अल्सर का खतरा भी हो जाता है। ऐसे में पानी से आंख धोना चाहिए, दिक्कत होने पर डॉक्टर से सलाह लें इसमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संतोष सिंह, नेत्ररोग विशेषज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा

आंखों में रंग पड़ने पर बरतें सावधानी

होली में रंग खेलते समय आंख में रंग पढ़ जाने पर ठंडे पानी से आंख बार-बार धोएं, आंखों को ना रगड़े। अपने से इलाज ना करें, जरूरत पड़ने पर एंटीबायोटिक मलहम लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed