फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Take action against school vehicles running without permit: DM

बिना परमिट के चल रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करें : डीएम

Thu, 24 Apr 2025 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Take action against school vehicles running without permit: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान डीएम ने विद्यालय के वाहनों के फिटनेस की जांच कराने का निर्देश दिया। बिना पंजीकरण कोई भी वाहन नहीं चलना चाहिए। बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। परमिट का उल्लंघन करने पर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करें।
डीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि ओवर लोडिंग गाड़ियों नहीं चलनी चाहिए। उन्होंने ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि सड़क के किनारे गिट्टी व अन्य सामग्री नहीं पड़ा होना चाहिए। ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक व कार्यशाला आयोजित कर स्थानीय लोगों को भी जागरूक करें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और एनएचआई को निर्देश दिया कि ब्लैक स्पाट को चिह्नित कर साइन बोर्ड लगवाने तथा गति सीमा का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही संकेतक बोर्ड की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने का निर्देश दिया। एनएच व अधिक चलने वाली सड़कों के किनारे के विद्यालयों में यातायात के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाए, तीन सवारी न चले, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ जयेंद्र कुमार, एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्या, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed