फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Taekwondo players showed their skills

किक-पंच से ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Mon, 15 Mar 2021 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Taekwondo players showed their skills
ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने आक्रमण और बचाव का प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव में खेल स्पर्धाओं के तहत सोमवार को जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने किक, पंच के जरिए आक्रमण और बचाव की तकनीक का प्रदर्शन किया।

जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में दिव्य ज्योति यादव ने स्वर्ण और जीनत ने रजत पदक हासिल किया, सुमन उपाध्याय कांस्य पदक पाईं। बालक वर्ग में मो. आरिफ ने स्वर्ण, सागर ने रजत और मो. वसीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सुनीता यादव कुशवाहा ने गोल्डन पंच मारा तो श्रेया अग्रहरि ने रजत और श्रद्धा गौतम ने कांस्य पदक जीता। गरिमा पांडे को स्वर्ण, शिवांगी को रजत एवं मंशा खान को कांस्य पदक हासिल हुआ। शिवानी को स्वर्ण, अंजली सोनी को रजत एवं रुचि रस्तोगी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। प्रमिला गुप्ता को स्वर्ण अंकिता गुप्ता को कांस्य दरख्शां ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में रोहित को स्वर्ण, कृष्णा गुप्ता को रजत एवं आर्यन को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इब्राहिम ने स्वर्ण, सौम्य प्रताप सिंह ने रजत एवं कल्पेश प्रजापति ने कांस्य जीता। अमन प्रजापति ने स्वर्ण हबीबुल्लाह ने रजत एवं एजाज ने कांस्य पदक जीता। अमित गुप्ता ने स्वर्ण, सत्यम भारद्वाज ने रजत एवं कैलाश कुमार ने कांस्य पदक जीता। सभी खिलाड़ी अलग-अलग आयु, वर्ग के थे। एसडीएम सदर, भुनेश्वर शर्मा ने विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में खलील, रामशरण, सर्वदेव सिंह यादव, फरीदा सिद्दीकी, दुर्गा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed