फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Swimming pool youth are learning swimming, having fun in summer

Siddharthnagar News: स्वीमिंग पूल युवा सीख रहे तैराकी, गर्मी में आ रहा मजा

Thu, 13 Apr 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 13 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Swimming pool youth are learning swimming, having fun in summer
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में युवा और बच्चे तैराकी का हुनर सीख रहे हैं। मौसम तल्ख होने के तैराकी करने में उन्हें मजा आ रहा है। जहां गर्मी में लोगों को पसीना आ रहा है, वहीं तैराकी के अभ्यास में खिलाड़ी पानी में एक घंटे बीता रहे हैं।
विज्ञापन

छोटे स्वीमिंग पुल में बालक व बालिक वर्ग के 22 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। सुबह 7 से 9 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक चार चरण में अभ्यास कर रहे हैं। बालक व बालिक वर्ग के लिए एक घंटे अभ्यास का अवसर दिया जा रहा है। फिलहाल एक ही स्वीमिंग पूल में तैराकी हो रही है, जबकि जल्द ही बड़े स्वीमिंग पूल में तैराकी का अभ्यास शुरू होगा।
विज्ञापन

अब होगा फिल्टर प्लांट का ट्रायल
स्वीमिंग पूल में फिल्टर प्लांट की मरम्मत हो गई, अब उसका ट्रायल होगा और उसके बाद पानी की सफाई बेहतर तरीके से होगी और ओलंपिक के मानक के अनुसार बने बड़े स्वीमिंग पूल में भी तैराकी होगी। ऐसी स्थिति में तैराकी करने वाले लोगों की सुविधा बढ़ जाएगी। फिलहाल छोटे पूल में पानी की सफाई सेक्शन ब्रश चलाकर की जा रही है और सप्ताह में एक दिन पूरा पानी बाहर निकालकर फिर से भरा जाता है। फिल्टर प्लांट शुरू होगा तो दोनों स्वीमिंग पूल का पानी एक साथ फिल्टर होगा। क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री एवं जीवन रक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी की देख रेख में प्रैक्टिस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

स्वीमिंग पूल में चार बैच में बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। फिल्टर प्लांट की मरम्मत हो गई है। जल्द ही इसका ट्रायल होगा, उसके बाद बड़े स्वीमिंंग पूल में भी तैराकी होगी।
-आशुतोष अग्निहोत्री, तैराकी कोच व क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed