{"_id":"684c642bb8efd4af0e0fddd5","slug":"swimming-lucknow-takes-lead-with-two-golds-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-139316-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी : दो गोल्ड के साथ लखनऊ ने पाई बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी : दो गोल्ड के साथ लखनऊ ने पाई बढ़त
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में छलांग लगाती तैराकी। संवाद
-पहले दिन चार प्रतियोगिताओं का हुआ फाइनल मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला तैराकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को 12 मंडल के तैराकों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन के मुकाबले में लखनऊ ने दो गोल्ड के साथ प्रथम स्थान व वाराणसी ने दो सिल्वर व दो कांस्य के साथ द्वितीय स्थान पर रही।
400 मीटर फ्री स्टाइल में शितल निषाद लखनऊ ने प्रथम, शिखा विंध्याचल ने द्वितीय व गायत्री वाराणसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 200 मीटर फ्री स्टाइल में मंजरी जायसवाल अयोध्या ने प्रथम, अर्चना निषाद व शिखा विंध्याचल ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में काजल चौहान लखनऊ ने प्रथम, रिया पटेल व श्वेता साहनी वाराणसी ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 100 मीटर बटर फ्लाई में पूजा निषाद विंध्याचल ने प्रथम, गायत्री वाराणसी ने द्वितीय व अंजनी कन्नौजिया गोरखपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।