फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sweating to improve electricity bill in cold weather

Siddharthnagar News: सर्द मौसम में बिजली बिल सुधार कराने में आ रहा है पसीना

Thu, 28 Dec 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sweating to improve electricity bill in cold weather

विज्ञापन
अभी भी जिले में तीन लाख से अधिक उपभोक्ता ओटीएस के लाभ से वंचित
बिल सुधार कराने में उपभोक्ता लगा रहे है महीनों से चक्कर

सिद्धार्थनगर। बिजली विभाग में बिल की गड़बड़ियों का सुधार कराने में उपभोक्ताओं को पसीना आ रहा है। लोगों को लंबी लाइन में लगने के बावजूद भी बिल में संशोधन नहीं हो पा रहा है। यहीं कारण है कि बिजली विभाग और उसके उपभोक्तों को ओटीएस के लाभ वंचित होना पड़ रहा है।
पॉवर हाउस नौगढ़ परिसर में बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं की लंगी लाइन लगी थी। इनमें कई लोग ऐसे मिले, जो बिल संसोधन और मीटर की गड़ड़ियों के लिए कई दिन से दौड़ लगा रहे हैं। बिजली विभाग की कर्मचारियों की खता उपभोक्ताओं को मिल रही है, जिससे इन्हें ओटीएस का लाभ लेने के लिए ठंड के मौसम में कई दिनों तक विभाग का चक्कर काटना पड़ रहा है। आए दिन हो रही बिजली विभाग में गड़बड़ी से लाखों उपभोक्ताओं को परेशानी झेलना पड़ रहा है। नौगढ़ स्थित एसडीओं ऑफिस पर बिल सुधार कराने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लग जाती है, एक ही काउंटर होने से महिला व पुरुष को एक ही लाइन में खड़ा होना पड़ता है। लेकिन दिन भर में लाइन लगने के बावजूद भी लोगों को शाम को निराश होकर वापस जाना पड़ता है।
विज्ञापन



सभी उपभोक्ताओं के अलग-अलग है समस्या
बिल में गड़बड़ी को लकर सभी उपभोक्ताओं के अलग-अलग समस्या है, कुछ लोगों का बिल अधिक आ रहा है तो कुछ लोगों का घरेलू कनेक्शन होने के बावजूद भी कामर्शियल का बिल आ रहा है, ओटीएस का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। किसी का चार महीने में ही पचास हजार से अधिक बिल आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल में गड़बड़ी से लोगों को नहीं मिल पा रहा है ओटीएस का लाभ
बिल में गड़बड़ी से लोगों को बिल सुधार नहीं हो पा रहा है, जिससे लोागों को ओटीएस का लाभ नहीं मिल पा रहा। एसी के प्रेस वार्ता में 40 हजार लोगों ने ओटीएस का लाभ लिया था, जबकि तीन लाख से अधिक लोगों का ओटीएस के तहत छूट होने के बाद भी लाभ नहीं मिल पाया है, जिसका प्रमुख कारण है बिल में गड़बड़ी। उपभोक्ता महीनों से ओटीएस के लाभ के लिए बिजली ऑफिस का चक्कर लगा रहे है, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों की खता से लोग ओटीएस के लाभ से वंचित हो गए है।


एमडी ऑफिस में कई बार शिकायत कर चुका हूं। पिछले एक महीने से एसडीओ ऑफिस का चक्कर लगा रहा हूं। डेढ़ साल का बिजली बिल बाकी है, जेई के पास जाता हूं तो वह बताते हैं कि 25 हजार रुपये बिल बनेगा, लेकिन बिल में 93 हजार रुपय बकाया दिख रहा है।
-जयेंद्र कुमार, उपभोक्ता

बिल पर होल्ड लग गया है, चार महीने पहले ही बिजली का बिल पूछा था तो कर्मचारियों ने 5800 रुपये बिजली बिल बताया था, ओटीएस लाभ में बिजली बिल जमा करने के लिए आए तो पता चला बिल पर होल्ड लग गया है, और बिल 78 हजार दिख रहा है।
अनिल कुमार, उपभोक्ता

नादेपार में चौराहे पर मेरा मकान है, आधा किलो वाट का घरेलू कनेक्शन लिया हूं, लेकिन दो साल पहले बिल जमा करने के लिए गए तो पता चला मेरा कामर्शियल का बिल आ रहा है। दो साल से एसडीओ आफिस का चक्कर लगा रहा हूं। बिल में सुधार नहीं हो रहा है।
-अमजद अली, उपभोक्ता

ओटीएस की छूट में दो साल का बिजली बिल जमा करने के लिए आए तो पता चला कि 89 हजार का बिल आया है, जेई ने बताया कि एसडीओ ऑफिस जा कर अपना बिजली बिल सुधार करवा लो। एक माह से आ रहा हूं, लेकिन बिल का सुधार नहीं हो रहा है।
राहुल, उपभोक्ता


बिल में गड़बड़ी का सुधार किया जा रहा है, कंपनी बदलने से कुछ बिल में गड़बड़ी हो गई है, लेकिन बिल सुधार कर लोगों का बिल जमा किया जा रहा है, काउंटर पर महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।

-संजय पासवान, एसी

अधिशासी अभियंता पर डाट कर भगाने का लगाया आरोप
बर्डपुर क्षेत्र के रहने वाले सुहेल ने आरोप लगाया कि उनका नौ महीने में 31 हजार बिजली का बिल आ गया है, जिसका सुधार करवाने के लिए कई दिनों से एसडीओ आफिस जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को वह अधिशासी अभियंता के कमरे में बिल सुधार के लिए गए तो उन्होंने डाट कर भगा दिया। कहा कि अभी जाओ बाद में आना, जबकि कमरे में दो लोग ही थे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता आरके कुशवाहा ने बताया कि कमरे में पहले से ही कई उपभोक्ता मौजूद थे, जिससे उन्हें थोड़ी देर बाद आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed