फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   swami prasad told the hand of sp and congress in violation

कांग्रेस व सपा के गुंडे प्रदेश में हिंसात्मक घटना किए

Sun, 29 Dec 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
swami prasad told the hand of sp and congress in violation
शहर के पीडब्लू डी रेस्ट हाउस पर प्रेसवार्ता करते प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ,शिक्षा मं? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फोटो-51
विज्ञापन

कांग्रेस व सपा के गुंडे प्रदेश में हिंसात्मक घटना किए
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में बोले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
कहा-कानून देशवासियों के हित में, लोगों को जागरूक करेगी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नागरिकता संशोधन कानून के बारे में कांग्रेस और सपा सहित कई विपक्षी दल देश के अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज के लोगों में भ्रम फैलाने के साथ गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कानून के पास होने के बाद जो प्रदेश और देश में हिंसात्मक घटनाएं हुई हैं, उसके पीछे कांग्रेस और सपा सहित अन्य विपक्षी दल के पालतू गुंडों का हाथ है। वह देश और प्रदेश को हिंसा की आग में झोंकने का काम रहे हैं। ये बातें रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिले के प्रभारी मंत्री श्रम एवं सेवायोजन स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहीं।
उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को पास करने के लिए पहले दोनों सदनों में बहस हुई, इसके बाद कानून लाया गया। यह कानून देश की जनता को स्वीकार है, लेकिन कांग्रेस और सपा सहित कुछ विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। विपक्षी अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज को बरगलाकर उन्हें आगे लाकर हिंसा कराने का काम कर रहे हैं। हाल ही में प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों में कानून के विरोध में जो घिनौना काम करके हिंसा फैलाई गई, उसमें सबसे आगे कांग्रेस और सपा के पालतू गुंडे शामिल रहे। उन्होंने ही मुस्लिम समाज के लोगों को आगे लाकर खुद हिंसा फैलाने का काम किया है। मगर देश की जनता इन विरोधियों की चाल को समझ रही है। उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय पाकिस्तान में 23 प्रतिशत अल्पसंख्यक हिन्दू थे और उनकी संख्या 2.3 प्रतिशत पहुंच गई। वह इसलिए कि उन्हें वहां के लोगों के द्वारा प्रताड़ित किया गया। उनके परिवार की महिलाओं पर जुर्म किए गए और उनको मार दिया। इसलिए उनकी संख्या में तेजी से कमी आई। ऐसे हिन्दू अल्पसंख्यक जो बंग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान में रह रहे हैं और देश में शरण लेना चाहते हैं। उन्हीं के हित के लिए यह कानून लागू किया गया है। इसमें भारत में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कोई नुकसान नहीं है। उन्हें जो पहले सुविधा मिलती थी, वह आगे भी मिलती रहेगी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी बंग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख, ईसाई के प्रताड़ित होने और उनपर जुर्म होने की बात कह चुके हैं और नागरिकता कानून लाने की वकालत भी कर चुके हैं। मगर नकली गांधी परिवार उन भगाने वाले पाकिस्तान के लोगों के साथ है, जो वहां रहने वाले हिन्दू समाज को प्रताड़ित करते हैं। कानून देशहित में है। भाजपा अभियान चलाकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने काम करेगी। उन्हें बताएगी कि नागरिकता कानून देश में निवास करने वाली जनता के हित में है। इस दौरान शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-57
नागरिकता कानून को लेकर भ्रम फैला रहे विपक्षी: संजय
भाजपा जोगिया मंडल विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिया। जोगिया क्षेत्र के अवंति बाई लोधी उमावि में भाजपा के सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई। शिक्षक प्रकोष्ठ गोरक्ष प्रान्त के सह संयोजक डॉ. संजय द्विवेदी ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट के नाम पर विपक्षी नेता भ्रम फैला रहे हैं, जनता अफवाहों पर ध्यान न दे। नागरिकता कानून देश के किसी से नागरिकता छीनने का अधिकार नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता वोट की रोटी सेंकने के लिए संविधान विरोधी आंदोलन कर देश का माहौल खराब कर रहे हैं। जिसको बिल और अधिनियम में अंतर नहीं मालूम, वह देश का नेता बनने का ख्वाब पाले हुए हैं। देश के बौद्धिक वर्ग को इस विषय में सोचना और विचार करना होगा कि वे नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के खिलाफ हो रहे कुप्रचार को बचाने और अपने राष्ट्रीय महत्व के दायित्व को निभाने के लिए आगे आएं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, सतीश चंद्र चौबे, महेंद्र लोधी, सतीश चंद्र चौबे, गंगा प्रसाद मिश्र, अनूप सिंह, रवि जायसवाल, हरिश्चन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार, राहुल तिवारी, अयोध्या प्रसाद पांडेय, जगदेव, राधेश्याम, रामकेश लोधी, अम्बिका प्रसाद, पिंटू गुप्ता, राजेन्द्र जायसवाल, विजय कुमार सिंह, नंदलाल, घरभरन लोधी आदि मौजूद रहे।
फोटो-57,64
भ्रम फैलाने वालों से दूर रहें, कानून से किसी का नुकसान नहीं
बांसी में आयोजित हुआ योजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। नगर के माघ मेला मैदान स्थित बृजभूषण तिवारी उत्सव भवन में लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी से पहले सभी हिंदुस्तानी थे, बाद में लोग राजनीतिक कारणों से हिंदू मुसलमान कहने लगे। उन्होंने कहा कि जिन बातों को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उनमें कुछ ऐसा नहीं है, जिससे किसी हिंदुस्तानी को अहित हो। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान बांग्लादेश व अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आए शरणार्थियों को सुरक्षित ठौर देने के लिए ही नई व्यवस्था दी है। जिसका राजनीतिक दल अपने-अपने रंग में कल्पित जानकारी प्रसारित कर अनावश्यक विरोध कर रहे हैं जो दलीय राजनीति से इतर कुछ भी नहीं है। मंत्री ने सभासद मो. इरफान द्वारा की गई मांग के बाबत कहा कि वे चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहें हैं, जिसे पूरा भी करेंगे। जो लोग आयुष्मान भारत योजना से वंचित हैं उन्हें मुख्यमंत्री निरोग योजना के तहत लाभान्वित करने का कार्य सरकार कर रही है। इसके अलावा जनवरी फरवरी 2020 से प्रदेश के सभी 4316 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेला आयोजित किया जाएगा ताकि सभी लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा सुलभ करायी जा सके। हालांकि, इस दौरान चिकित्सकों नर्सों की भारी कमी की भी चर्चा उन्होंने की। नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने कहा कि नगर का समग्र विकास ही उनका लक्ष्य है। अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री जी का बेहतर सपना है जिसे पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। ईओ अरविंद कुमार ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में बांसी को प्रतिभाग करना है, इसमें प्रत्येक नगरवासी का योगदान होना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से शौचालयों का शत-प्रतिशत उपयोग करने व घर के कूड़ा-करकट को नगर पालिका कर्मियों को देने की अपील की। कार्यक्रम के आरंभ में नगर पालिका की ओर से विशेष माला पहनाकर मंत्री जय प्रताप सिंह का स्वागत किया गया तथा पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। स्वागत के पश्चात स्वास्थ्य मंत्री ने 10 सामुदायिक, एक-एक सार्वजनिक व पिंक शौचालय, 5 सीसी रोड, एक इंटरलॉकिंग रोड व राप्ती पुल की रेलिंग सहित कुल 21 कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान धनंजय मिश्रा, डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक, जगजीवन गौंड, योगेंद्र मिश्र जोगी बाबा, सभासद मो. इरफान, मंगल चौरसिया, अरुण गुप्ता, रविंद्र कुमार वर्मा, रामगोपाल अग्रहरि, बजरंगी वर्मा, नीलेश निषाद, मो. अकरम, इजहार खां, धर्मेंद्र कुमार, राम बाबू, लक्ष्मण निषाद, सालिगराम, रामबाबू, परमात्मा, मुस्तफा खां, सैयद मोहम्मद कुतुब, विश्राम मौर्या, शेर अली, रविशंकर गुप्ता, अनीता द्विवेदी, गिरीश पांडेय, राजकुमार, गणेश मौर्य, रामदेव पांडेय आदि मौजूद रहे।
फोटो- है
भारतभारी द्वार का विधायक ने किया लोकार्पण
पथरा के खोरिया रघुवीर सिंह गांव के पास बना है प्रवेश द्वार
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम खोरिया रघुवीर सिंह में विधायक निधि से निर्मित तीर्थ सागर भरत द्वार का लोकार्पण हियुवा के प्रदेश प्रभारी व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को किया।

विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भरत द्वार बनने से लोगों में यहां के अति प्राचीन धार्मिक संस्कृति को जानने समझने की उत्सुकता तो बढ़ेगी ही साथ ही भारत भारी के पौराणिक धार्मिक स्थलों का नाम भी दूर-दूर तक फैलेगा। यह हमारी धार्मिक सांस्कृतिक प्राचीन धरोहर है। इसलिए इसे संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है। भरत द्वार भारत भारी तो एक कड़ी है, इसे पर्यटन स्थल के रूप में वृहद् रूप से विकसित करने का कार्य बड़े पैमाने पर होगा। इसी कड़ी में डुमरियागंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी, विश्वामित्र त्रिपाठी, चंद्रभान अग्रहरि, युवराज त्रिपाठी, नीरजमणि त्रिपाठी, प्रधान बब्लू पांडेय, नरेंद्र श्रीवास्तव, खोरिया प्रधान अटलबिहारी पाठक, राकेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed