{"_id":"63bb0a48cbc23316026bbd6e","slug":"suspicious-recent-death-of-married-woman-siddharthnagar-news-gkp4636677198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हाल में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हाल में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
कमरे में छत के कुंडे के सहारे लटकता मिला महिला शव
लोटन कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया गांव का मामला
लोटन (संतकबीरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया गांव में रविवार को संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी मामता (22) पत्नी महेंद्र की रविवार दोपहर संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे शव लटकता हुआ मिला। परिवार वालों ने बताया कि दोपहर का खाना खाकर कमरे में सोने चली गई और पति सिकरी बाजार चला गया था। बेटी जब घर में अपनी मां के पास गई तो देख कर जोर-जोर से रोने लगी। अगल-बगल के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए और देखा कि शव फंदे से लटक रहा है। तुरंत लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका का मायका लोटन कोतवाली क्षेत्र के ही करमा गांव में है। ममता की शादी छह वर्ष पहले फुलवरिया के महेंद्र के साथ हुई थी। कोतवाली प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।