फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Suspicious death of teacher

संदिग्ध हाल में शिक्षिका की मौत, फंदे से लटकता मिला शव

Thu, 15 Jul 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of teacher
संदिग्ध हाल में शिक्षिका की मौत
विज्ञापन

घर में फंदे से लटकता मिला शव
मोहाना थानाक्षेत्र के बर्डपुर का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। मोहाना थानाक्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में किराए के कमरे में रह रही एक शिक्षिका की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला।

फतेहपुर जनपद निवासी शिक्षिका प्रतिभा सिंह (29) पत्नी अखिलेश बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के बनकटवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थीं। वह बर्डपुर कस्बे में पलटा देवी मार्ग पर स्थित एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहती थीं। बृहस्पतिवार देर शाम कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला। पति ने जब देखा तो अन्य लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतराया। इसके बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के पीछे क्या वजह है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed