{"_id":"60c634298ebc3ea5ed27f6c8","slug":"suspicious-death-of-old-man-siddharthnagar-news-gkp3979787131","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत
पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला शव
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बुढनईया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बुढनईया गांव के बाग में रविवार सुबह आम के पेड़ की डाल के सहारे फंदे से लटकता हुआ एक वृद्ध का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
क्षेत्र के बुढनईया गांव निवासी रामदीहल (68) शनिवार के शाम को घर से निकला था। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मगर उसका कोई पता नहीं चला। रविवार बाग की ओर गए लोगों आम के पेड़ की डाल पर फंदे से लटकता हुआ शव देखा। इसकी सूचना घर को लोगों को दी। सूचना पाकर घरवाले रोते बिलखते हुए पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएचओ राजेंद्र बहादुर सिंह मौके पहुंचे। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।