फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Suspicious death of Nepali citizen

Siddharthnagar News: नेपाली नागरिक की संदिग्ध हाल में मौत

Sat, 19 Aug 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 19 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of Nepali citizen
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के महादेव घूरहू चौराहे के पास शुक्रवार देर शाम 50 वर्षीय व्यक्ति की लावारिस हाल में लाश मिली है। इटवा पुलिस ने लिखा-पढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह नेपाल का रहने वाला था। सूचना के बाद उसके परिजन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिसई गांव निवासी व्यक्ति के यहां नेपाल अरघाखाची जनपद के परसाभाटा जोकेजना गांव निवासी छवींद्र (50) पल्लेदारी करता था। बताया जाता है कि वह इधर दो-तीन दिन पहले घर से आया था और तनाव में था। तनाव के चलते वह महादेव घूरहू जाकर शराब पीता रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को वह शराब पीकर मृत हाल में पड़ा था। मौत की जानकारी मिलने के बाद नेपाल से उसके परिजन पहुंच गए हैं। इस संबंध में एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed