फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   suspicion of son's murder

Siddharthnagar News: बेटे की हत्या का संदेह... पिता ने दी तहरीर

Sat, 09 Mar 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 09 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
suspicion of son's murder
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के रमवापुर गांव मृतक अभिषेक के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। मेरठ से घर पहुंचे पिता ने शुक्रवार को थाने पर पहुंचकर बेटे की हत्या होने के मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत पुष्टि हुई है। युवक का गांव के बाहर बाग मेें आम की पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका हुआ शव मिला था।
विज्ञापन


क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी देवनंदन उपाध्याय ने बताया कि उनका लड़का अभिषेक उपाध्याय उर्फ सूरज पांच दिन पूर्व मुंबई से कमाकर आया था। पांच फरवरी की शाम बाइक लेकर घर से निकला। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करना शुरू कर दिए। लेकिन नहीं मिला। छह फरवरी को उसकी लाश गांव के दक्षिण बगीचे में आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकती हुई मिली। आशंका है कि लड़के की हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया था। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। वहीं, पोस्टमार्टम मेें गले में खिंचाव से मौत की पुष्टि होना पुलिस ने बताया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष लोटन विजय शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


---

यह थी घटना

क्षेत्र के रमवापुरपुर गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय (22) पुत्र देवनंदन उपाध्याय का लड़का मृतक चार दिन पूर्व मुंबई से कमाकर आया था। पांच फरवरी की शाम बाइक लेकर घर से निकला। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करना शुरू कर दिए, लेकिन नहीं मिला। गांव के दक्षिण बाग में आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता हुआ लोगों ने शव देखा और बाइक बगल में खड़ी थी। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed