फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Suspicion of murder expressed in the afternoon... Police informed about dead body on the railway track at night.

Siddharthnagar News: दोपहर में जताया हत्या का अंदेशा... रात में पुलिस ने दी रेलवे ट्रैक पर शव होने की खबर

Tue, 17 Dec 2024 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of murder expressed in the afternoon... Police informed about dead body on the railway track at night.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ट्रेन पर चढ़ने के बाद युवक ने परिवार को लोगों को फोटो भेजकर बताया कि हमें कुछ लोग पीट रहे हैं, और हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। रात तकरीबन 11:00 बजे मध्य प्रदेश से जीआरपी ने फोन किया कि तुम्हारे बेटे की टुकड़े में लाश मिली है। यह सुनकर परिवार के लोग सन्न हो गए।
यह घटना जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र के भिटपरा गांव के टोला बरगदवा निवासी अनिल पुत्र शंकर के साथ हुई। जो तीन माह पहले मुंबई कमाने के लिए गया था। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग मध्य प्रदेश पहुंचे और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि युवक ने बताया था कि उसे धमकी मिली है।
विज्ञापन

लोटन कोतवाली क्षेत्र के मृतक अनिल कुमार पुत्र शंकर ग्राम भिटपरा टोला बरगदवा थाना लोटन तीन माह पूर्व मुंबई कमाने गया था। परिवार के अंत्योदय ट्रेन से रविवार को घर आ रहा था, रास्ते से उसने रविवार की दोपहर घर पर एक फोटो भेजा कि ये लोग मिलकर मुझे मार रहे हैं, और हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कई घंटे बाद मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के तामगढ़ थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में लाश मिली है। घर के लोग लाश लेकर मंगलवार को वहां से चले हैं। पुलिस ने लिखा पढ़ी शुरू कर दी है।
वहीं मौत की खबर मिलने के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है। शिकायत के बाद रेलवे पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed