फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Suspending quotas on rigging shop

धांधली पर कोटे की दुकान निलंबित

Thu, 21 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
वितरण में अनियमितता की शिकायत पर गुरुवार को बर्डपुर ब्लॉक के बर्डपुर नंबर-11 की सस्ते गल्ले की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इस दुकान से बिना पर्यवेक्षक की मौजूदगी के खाद्यान्न-तेल का वितरण हो रहा था।
विज्ञापन


इससे संबंधित कार्डधारकों को कहां से संबद्ध किया गया है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया था। विभागीय अफसरों के मुताबिक आसपास के गांवों से दूरी के आधार पर इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


राशन-तेल के वितरण में पारदर्शिता लाने के मकसद से प्रत्येक दुकान के लिए जिला प्रशासन की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इन्हीं की निगरानी में वितरण का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्डपुर नंबर-11 के कोटे की दुकान पर पर्यवेक्षक के रूप में उद्यान विभाग के कर्मचारी अशोक कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी। वितरण की तिथि 15 जनवरी नियत थी।

अफसरों ने औचक निरीक्षण किया तो पर्यवेक्षक नदारद थे, वितरण की प्रक्रिया जारी थी। इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने गुरुवार को दुकान का लाइसेंस निलंबित करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित पर्यवेक्षक से भी जवाब मांगा गया है।

पूर्ति निरीक्षक संजीत कुमार गौतम ने बताया कि कार्डधारकों को पास के ही गांव से संबद्ध किया जाएगा। जल्द ही इसका चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed