{"_id":"69cc0c8c0a02b05eb9017caf","slug":"suspects-caught-in-hotel-handed-over-to-police-by-hindu-organisation-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155864-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: होटल में पकड़े संदिग्ध, हिंदू संगठन ने पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: होटल में पकड़े संदिग्ध, हिंदू संगठन ने पुलिस को सौंपा
Tue, 31 Mar 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
ढेबरूआ। थाना क्षेत्र के बढ़नी के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल के कमरे से युवक-युवती समेत तीन लोगों को हिंदू संगठन के लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़कर पुलिस सौंप दिया। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस होटल के कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों कहना है कि होटल में कई दिनों से सेक्स रैकेट चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, बढ़नी के हिंदू संगठनों को सोमवार रात 11 बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट का खेल चल रहा है। सूचना के आधार पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गणेश अग्रहरि, संजय जायसवाल, विनीत कमलापुरी, बिल्लू सरदार सहित दर्जनों की संख्या में लोग होटल पहुंच गए। कमरे की तलाशी में एक कमरे में एक युवक और एक 45 वर्षीय व्यक्ति के साथ एक युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। इन लोगों को पकड़कर सगठनों के लोग पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने होटल के एक कर्मचारी और संदिग्ध युगल से पूछताछ की। चर्चा है कि पूछताछ में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर ढेबरूआ थाने ले गई, जहां हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस संबंध में ढेबरूआ के थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि एक संगठन के लोगों ने आपत्तिजनक हालत में एक व्यक्ति, एक युवक और युवती को पकड़ा है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।