{"_id":"60afcab28ebc3e29b9092c06","slug":"suspected-young-man-s-death-fear-of-murder-siddharthnagar-news-gkp3959877102","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में युवक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में युवक की मौत, हत्या की आशंका
गोल्हौरा थानाक्षेत्र के जिगनिहवा गांव के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के बांसी-इटवा मार्ग पर स्थित जिगनिहवा गांव के स्थित बांध के नीचे बृहस्पतिवार को एक युवक की लाश मिली। युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
क्षेत्र के जिगनीहवा शराब की दुकान के सामने बांध के नीचे सुबह एक व्यक्ति की लावारिस लाश मिली। देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के घंटों प्रयास के बाद शव शिनाख्त मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के चेतिया गांव निवासी सुनील (30) के रूप में हुई। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मौजूद लोगों यह संदेह व्यक्त कर रहे हैं कि लोगों का कहना है कि दो दिन पहले युवक की हत्या करके बांध के नीचे फेंक दिया गया है। पंचनामा करके पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ गोल्हौरा अनिल पांडेय ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।