फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Suspected newly married burnt, seriously

संदिग्ध हाल में विवाहिता झुलसी, हालत गंभीर

Mon, 04 Jan 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महुलानी गांव में रविवार को 26 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध हाल में जल गई। बुरी तरह झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल पहुंचकर तहसीलदार ने विवाहिता का कलमबंद बयान दर्ज कर लिया है, जिसके आधार पर पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सुपा राजा गांव निवासी रामप्रकाश कलेक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2009 में अपनी पुत्री चांदनी का विवाह महुलानी के अनिल चौधरी के साथ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामप्रकाश के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज के रूप में पांच लाख की डिमांड की जा रही थी। कोई संतान न होने पर भी प्रताड़ित करते। इसे लेकर समाज के लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले पुत्री ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले आपत्ति जताते हैं, लिहाजा फोन न किया करें। रविवार की सुबह अचानक चांदनी के ननिहाल ककरहवां से यह सूचना आई कि बेटी ससुराल में बुरी तरह जल गई है और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है।

परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सदर तहसीलदार विनय कुमार शुक्ला जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों की मौजूदगी में विवाहिता का कलमबंद बयान दर्ज किया।

बयान के आधार पर पुलिस ने चांदनी के पति अनिल को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष हरेन्द्र पाठक के मुताबिक विवाहिता के घर वालों की ओर से देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर मिलने पर संबन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के आधार पर पति को हिरासत में लिया गया है। सदर तहसीलदार विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि बुरी तरह झुलसी विवाहिता का जिला अस्पताल में कलमबंद बयान दर्ज किया गया है। इसे सील कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। बयान वहीं सार्वजनिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed