{"_id":"6626df1903cafb07500e1ee7","slug":"suspect-of-irregularities-in-urban-housing-allocation-re-investigation-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-116243-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शहरी आवास आवंटन में गड़बड़ी की आशंंका, दोबारा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शहरी आवास आवंटन में गड़बड़ी की आशंंका, दोबारा जांच
Tue, 23 Apr 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में चार नगर निकायों में जारी हुई अपात्रों की सूची
4407 लाभार्थियों की जांच मिले 266 अपात्रों की पात्रता के संबंध में मांगी आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले के चार नगर निकायों में किए गए 4407 आवेदनों की जांच में अपात्र पाए गए 266 लाभार्थियों से आपत्ति मांगी गई है। परियोजना अधिकारी डूडा की तरफ से नगर निकायों को भेजे गए पत्र में प्राप्त आपत्तियों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिससे अपात्रों के नाम लाभार्थियों की सूची से हटाया जा सके।
नगर पालिका सिद्धार्थनगर में 1309 लोगों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास के लिए आवेदन किया था। इसके लाभार्थियों के स्वीकृत डीपीआर में अटैचमेंट एवं जियो टैग के समय 120 लाभार्थी अपात्र पाए गए। इसी तरह नगर पंचायत शोहरतगढ़ में आवेदन किए 412 लाभार्थियों में 36 अपात्र मिले, इटवा में 1476 लाभार्थियों में 85 और नगर पंचायत कपिलवस्तु में 1210 लाभार्थियों में 35 अपात्र पाए गए। डूडा की तरफ से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के स्वीकृत डीपीआर में अपात्रों की सूची संलग्न कर इन नगर निकायों को भेजा है। जिसे नगर निकाय कार्यालय पर चस्पा कर अपात्र घोषित लाभार्थियों से सात दिन के अंदर आपत्ति मांगी गई है। जिसके बाद आपत्तियों का विवरण डूडा को भेजा जाएगा। जहां आपत्तियों का निस्तारण कर अपात्रों का नाम सूची से हटाया जाएगा।
25 अप्रैल तक देना होगा विवरण
नगर निकायों में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों की सूची चस्पा होने के बाद मिली आपत्तियों का विवरण 25 अप्रैल तक डूडा को भेजा जाना है। परियोजना अधिकारी डूडा का कहना है कि आपत्तियों का विवरण मिलने के उसका निस्तारण कर अपात्रों के नाम हटाकर आवास के लाभार्थियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।