फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sushama top in vusu

Siddharthnagar News: वुशु खिलाड़ी सुषमा ने एथलेटिक्स में मचाया धमाल

Sun, 08 Oct 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
sushama top in vusu
.दस हजार मीटर की दौड़ लगाती सुषमा रावत।
युवा पेज के लिए
विज्ञापन

-यूपी पुलिस ने 2019 में भर्ती होने के बाद खेल में बढ़ाया कदम
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कभी गोरखपुर के खजनी से कटघर की सड़क पर अकेली दौड़ लगाने वाली सुषमा रावत इन दिनों उभरती हुईं खिलाड़ियों में शुमार हैं। साल 2019 में यूपी पुलिस का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने खेल की दुनिया में कदम बढ़ाया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वुशु में राज्य स्तरीय पुलिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुषमा ने पुलिस की जोन स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और तीन स्वर्ण सहित चार पदक जीतकर अपना जलवा कायम रखा।
खजनी क्षेत्र के पिपरा बनवारी गांव के रामबदन पासवान की बेटी सुषमा रावत इन दिनों खेल में उपलब्धियां हासिल करके अपनी नई पहचान बना चुकी हैं। पुलिस ग्राउंड में आयोजित जोन स्तरीय प्रतियोगिता में 23 साल की खिलाड़ी सुषमा ने 5000 और 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। 5000 मीटर पैदल चाल में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। अंतिम दिन हुई 20 किमी साइकिलिंग रेस में सुषमा ने रजत पदक पक्का कर लिया।
विज्ञापन

सुषमा बताती हैं कि पुलिस में नौकरी हासिल करने के बाद फिटनेस के लिए उन्होंने जिम जाना शुरू किया। उसी फिटनेस का नतीजा है कि खेल की डगर पर आगे बढ़ रही हूं। फिर यू ट्यूब पर वुशु देखा तो इसमें हाथ आजमाने की योजना बनाई। इसी वर्ष वाराणसी में हुई राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में सुषमा पूरे प्रदेश में अव्वल हो गईं। अब हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने की जिद में कई घंटे पसीना बहा रही हैं। सुषमा का कहना है कि अब तक बिना कोच के खेलती रही हैं। वुशु में नेशनल मेडल मिलेगा तो कोच की सुविधा भी मिल जाएगी। सुषमा ने कहा कि खेल में पदक जीतकर नाम रोशन करेंगी और पदकों से तरक्की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed