फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   surveyed of villege by drone

ड्रोन कैमरे से हुआ आबादी का सर्वेक्षण

Mon, 22 Aug 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
surveyed of villege by drone
शोहरतगढ़ क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से आबादीडीह सर्वेक्षण करवाते एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ड्रोन कैमरे से हुआ आबादी का सर्वेक्षण
विज्ञापन

शोहरतगढ़। उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव ने सोमवार को नई तकनीक से लैस ड्रोन कैमरे की मदद से आबादी, डीह गांवों का सर्वेक्षण कराया। लोगों में घरौनी प्रमाणपत्र वितरित किया जाएगा।
क्षेत्र के मिश्रौलिया, मलगहिया सेमरा, कौरा, सोनसरी आदि आबादी डीह के गांवों में ड्रोन कैमरे की मदद से नक्शा बनाकर भूमि के मालिकाना हक प्रपत्र वितरण के लिए संबंधित लेखपाल को निर्देशित किया गया। एसडीएम ने कहा कि शासन के निर्देश पर जिन गांवों के लोगों के पास घर का मालिकाना वैध पत्र नहीं था, उन्हें आपसी भूमि विवाद से निजात दिलाने के लिए घरौनी मालिकाना हक प्रपत्र दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि, पोखरा, भीटा आदि पर अवैध कब्जा को रोकने के उद्देश्य से यह घरों का मालिकाना हक प्रमाण देकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति ग्राम समाज व पोखरा आदि पर कब्जा न करे। अन्यथा उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए बेदखल कर दिया जाएगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक व संबंधित लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed