{"_id":"66c3db9e3729d917ba0fcb04","slug":"supply-could-not-be-restored-in-rural-areas-after-12-hours-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-122713-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 12 घंटे बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति नहीं हो पाई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 12 घंटे बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति नहीं हो पाई बहाल
Tue, 20 Aug 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
सबसे अधिक दिक्कत कमर भर पानी में घुसकर पोल व तार ठीक करने में
संवाद न्यूज एजेंसी।
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में शनिवार रात तेज आंधी व पानी आने से लगभग 300 गांवों की आपूर्ति ठप हो गयी थी। रविवार की सायंकाल नगर पंचायत की आपूर्ति तो बहाल हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश गांवों में दो दिन से अंधेरा छाया हुआ है। परसिया विद्युत सब स्टेशन जेई पंकज विश्वकर्म व राजेश साहनी ने कहा कि नगर पंचायत की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में हर तरफ पोल टूट गए हैं, खेतों में दो से तीन फीट पानी भरा हुआ है। ऐसे में पोल व तार सही करने में काफी दिक्कत आ रही है। करौती फीडर से आधा दर्जन गांवों को छोड़कर बाकी की आपूर्ति सायंकाल तक बहाल हो कर दी जाएगी। कहा कि लगभग 150 पोल टूट कर गिर गये है। पोल व तारों पर पेड़ गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गए है।
ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता बिष्णु पटेल, रामवृक्ष यादव,राजू पांडेय, सुनील मिश्रा विजय श्याम गिरी आदि ने कहा कि आपूर्ति ठप होने से मोबाइल भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
करहिया फीडर से जुड़े अधिकांश पोल गिर गए थे। बगहवा के पास ट्रांसफार्मर गिर गया है। मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। देर शाम तक कुछ गांवों को छोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
-पंकज कुमार, अवर अभियंता विद्युत