{"_id":"648f6136c55998082b07e244","slug":"sunday-was-the-hottest-day-of-the-season-relief-expected-tomorrow-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-101-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीजन में सबसे गर्म दिन रहा रविवार, कल राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीजन में सबसे गर्म दिन रहा रविवार, कल राहत के आसार
Mon, 19 Jun 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। वहीं, दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ मौसम ने करवट बदल ली। शहर में दोपहर दो बजे हल्की बारिश हुई। उसके बाद गर्मी कुछ कम हुई, लेकिन उमस शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून से लू से राहत मिलने की संभावना है।
सीजन में रविवार सबसे अधिक गर्म दिन के रूप में रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई और तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस था। दोपहर में धूप इतनी तेज थी कि घर से बाहर निकले लोग तेज धूप से बेहाल हो गए, जबकि धूप से त्वचा झुलसती रही। दोपहर में हल्की बारिश के बाद आर्द्रता 61 प्रतिशत हो गई। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण गर्मी के साथ उमस शुरू हो गई। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 जून को भी धूप होगी। 20 जून से मौसम बदलने की संभावना है।