फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sun burnt on the streets, heat stroked at home too

Siddharthnagar News: धूप ने सड़कों पर जलाया, लू ने घर में भी सताया

Fri, 09 Jun 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sun burnt on the streets, heat stroked at home too
तपती धूप में प्यास से बेहाल बेटे को जनपद न्यायालय के सामने रुक कर बेटे को पानी पिलाते बाइक सवार
सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार तीन दिनों से पारा लगभग 42 डिग्री सेल्सियस बना रह रहा है। इस बीच शुक्रवार को पहले दिन लू का भी प्रभाव देखने को मिला। तेज धूप से बाहर निकलने वाले तो परेशान ही रहे। लू के कारण घरों में रहना भी लोग बेचैन दिखे। शुक्रवार को दिन में शहर की सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.9 एवं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 41.7 एवं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस था। आंशिक बढ़ोतरी के साथ तापमान 41.9 पहुंच गया जो 42 डिग्री सेल्सियस से नाम मात्र कम था। इस मौसम के सामान्य तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस से शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जिससे लू का अहसास हुआ। हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा रही। हवा की दिशा पुरुवा नहीं होने के कारण गर्मी के बीच उमस का मौसम नहीं बना है।
विज्ञापन

दिन में धूप के दौरान मौसम इतना तल्ख हो रहा है कि खुले आसमान के नीचे कुछ दूर ठहरने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ जा रही है। चेहरे पर गर्म हवा की लपट ऐसी लग रही है कि जैसे आंच से त्वचा झुलस जा रही हो। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जीतेंद्र सिंह ने बताया कि धूप के कारण हीट स्ट्रोक और सन बर्न के केस आ रहे हैं। लोगों को धूप में बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। बाहर निकलना बहुत आवश्यकता हो तो सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed