फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sukhwinder, Rekha Bhardwaj and Khesari Lal will sparkle at Kapilvastu Festival

कपिलवस्तु महोत्सव में सुखविंदर, रेखा भारद्वाज और खेसारी लाल बिखेरेंगे जलवा

Mon, 08 Nov 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sukhwinder, Rekha Bhardwaj and Khesari Lal will sparkle at Kapilvastu Festival
कपिलवस्तु महोत्सव में सुखविंदर, रेखा भारद्वाज और खेसारी लाल बिखेरेंगे जलवा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कपिलवस्तु महोत्सव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय महोत्सव में गायक सुखविंदर सिंह, गायिका रेखा भारद्वाज, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार खेसारी लाल यादव जलवा बिखरेंगे। इस महोत्सव में देश के कई राज्यों की सांस्कृतिक झलक दिखाई देगी। बच्चों को प्रेरित करने वाले कार्यक्रम और ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के भी आयोजन होंगे।
डीएम ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन गायिका रेखा भारद्वाज का कार्यक्रम होगा। इसी दिन अनविटेब बैंड की प्रस्तुति एवं डांस होगा। दूसरे दिन 21 नवंबर को राजस्थानी कलाकार कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति करेंगे। इसी दिन स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, रात्रि में बृज की होली, राजस्थान से आने वाली पदमश्री गुलाबो का कार्यक्रम होगा। 22 नवंबर 2021 को रात्रि में जयपुर बीट्स, कवि सम्मेलन/मुशायरा कार्यक्रम होगा। इसमें कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, अनामिका अंबर, वसीम बरेलवी, गजेंद्र सोलंकी, हासिम फिरोजाबादी आदि की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन

23 नवंबर को कामेडी नाइट (राजू श्रीवास्तव) भोजपुरी नाइट (खेसारी लाल यादव) का कार्यक्रम, 24 को स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, पंजाब के मशहूर गायक सुखविंदर सिंह का कार्यक्रम आयोजित होगा। लोहिया कला भवन में प्रत्येक दिवस कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। फिल्म कलाकार विजित सिंह का कार्यक्रम रात्रि में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता भी होगी
महोत्सव में सिद्धार्थनगर एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म की प्रतियोगिता होगी। तीन से पांच मिनट की डाक्यूमेंट्री फिल्म को ई मेल के माध्यम से उपलब्ध कराना होगा। चयनित फिल्म की महोत्सव में प्रस्तुति का अवसर मिलेगा और पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। तीन से पांच मिनट के रैंप का वीडियो भी मांगा गया है। विजेता को पुरस्कार दिया जाएगा। फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed