फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sukhraj, has four nominations including Ali Ahmed

सुखराज, अली अहमद समेत चार ने किया नामांकन

Tue, 07 Feb 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sukhraj, has four nominations including Ali Ahmed
गोवा - फोटो : self
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन कुल चार नए उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। शोहरतगढ़ एआईएमआईएम उम्मीदवार समेत तीन ने नामांकन कराया, जबकि कपिलवस्तु सीट से एक उम्मीदवार ने पर्चा भरा। बांसी से लालचंद निषाद ने मंगलवार को दूसरा सेट जमा किया। डुमरियागंज और इटवा विधानसभा क्षेत्र के नामांकन स्थल पर पूरे दिन शांति बनी रही।
विज्ञापन

सपा, भाजपा, बसपा के ज्यादातर उम्मीदवारों का नामांकन पहले ही होने के चलते मंगलवार को कलेक्ट्रेट का माहौल थोड़ा शांत रहा। दोपहर करीब 12 बजे शोहरतगढ़ से एआईएमआईएम के उम्मीदवार के रूप में अली अहमद नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ समर्थकों की भीड़ रही। चार प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुए अली अहमद ने एक सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। इसी क्षेत्र से सुखराज यादव व अमीरुल्लाह ने भी नामांकन किया। दोनों ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा। कपिलवस्तु सीट से भारतीय राष्ट्रीय बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में हरी प्रसाद ने नामांकन किया।
विज्ञापन

बांसी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी लालचंद निषाद ने मंगलवार को दूसरा सेट जमा किया। इससे पहले वह शनिवार को नामांकन करा चुके थे। दो फरवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में अब तक कुल 23 फार्म जमा हो चुके हैं। शोहरतगढ़ से सपा उम्मीदवार को छोड़कर अन्य सभी सीटों से भाजपा, सपा व बसपा के उम्मीदवारों का नामांकन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed