{"_id":"675a898a4d67e6d2ae07b50f","slug":"sukesh-won-in-the-boys-tug-of-war-and-nidhi-won-in-the-girls-tug-of-war-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128788-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रस्साकशी के बालक में सुकेश व बालिका वर्ग में निधि ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रस्साकशी के बालक में सुकेश व बालिका वर्ग में निधि ने मारी बाजी
Thu, 12 Dec 2024 12:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
धेंसा। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर जय किसान इंटर कॉलेज में बुधवार को दिव्यांग छात्र-छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों की ओर से महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। आप के अंदर ईश्वर प्रदत्त प्रतिभा है। किसी भी क्षेत्र में कोई व्यक्ति कम नहीं है। परिश्रम से आप भी अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। रस्साकशी प्रतियोगिता बालक वर्ग में सुकेश यादव, हिमांशु, नीलेश, विवेक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में निधि, रेहाना, चांदनी, जैनब की टीम अव्वल रही।
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग में चांदनी प्रथम, नैना द्वितीय और रेहाना ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में विवेक प्रथम, हिमांशु द्वितीय एवं नीलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल (पुश-पास) प्रतियोगिता में सुकेश प्रथम, हिमांशु द्वितीय एवं नदीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सुकेश और बालिका वर्ग में सरिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य जयराम यादव ने उपस्थित प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार सभी छात्रों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान शिक्षक सच्चिदानंद शुक्ल, महेंद्र कुमार चौधरी, चंद्रभूषण, काली प्रसाद, दयावंती आदि मौजूद रहे।