फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Suggestions regarding the reorganization of polling stations will be invited starting July 4.

Siddharthnagar News: मतदेय स्थलों के पुनर्गठन पर चार जुलाई से मांगे जाएंगे सुझाव

Wed, 01 Jul 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 01 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Suggestions regarding the reorganization of polling stations will be invited starting July 4.
सिद्धार्थनगर। मतदेय स्थलों के पुनर्गठन को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया और समय-सारिणी की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों के पुनर्गठन के संबंध में आपत्तियां और सुझाव प्राप्त करने के लिए मतदेय स्थलों की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन चार जुलाई को किया जाएगा। उसी दिन इसकी प्रति सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत 18 जुलाई को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों का पुनर्गठन 1,200 मतदाताओं के मानक के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से 15 जुलाई तक अपने सुझाव और प्रत्यावेदन उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि अंतिम सूची तैयार करने में उन्हें शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदेय स्थल मतदाताओं से अधिकतम दो किलोमीटर की दूरी के भीतर हों तथा सभी मतदान केंद्र यथासंभव भूतल पर स्थापित किए जाएं, ताकि मतदाताओं को सुविधा मिल सके। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed